Orai News: लगातार बारिश से मलंगा नाला उफान पर, 150 घरों की दहलीज पर पंहुचा पानी
उरई, अगस्त 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने पूरे जिले को पानी-पानी कर दिया है। उरई से गुजरे मलंगा नाले के किनारे बसी बस्तियों में ओवरफ्लो का खतरा मंडराने लगा है। नाले का पानी 150 घरों की दहलीज तक पहुंच चुका है, जिससे लोग रात भर पानी घुसने की आशंका से परेशान रहे। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।मोहल्ला तिलक नगर दड़वा, निलबरी और शांति नगर में नाले के किनारे बसे करीब 150 घरों की दहलीज पर पानी आ चुका है और लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात भर नाले का पानी बढ़ने से घरों में पानी घुसने का डर बना रहा। कई परिवारों ने अपना सामान ऊंची जगहों पर रख दिया है और रात जागकर गुजारी। महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है। नगर पालिका और जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.