Orai News: लगातार बारिश से उदौतपुरा में चार कच्चे मकान ढहे, ग्रामीणों में अफरा-तफरी
उरई, सितम्बर 26 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा विकासखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्राम उदौतपुरा में लगातार बारिश के कारण चार कच्चे मकान भरभराकर गिर गए, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पीड़ित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। सूचना पर प्रधान, पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।लगातार बारिश से मिट्टी से बने मकानों की दीवारें कमजोर हो गई थीं। शनिवार को रामानंदी पुत्र तुलाई, राघवेंद्र सिंह पुत्र मुन्नी राम, शिवराज सिंह पुत्र मन्ना सिंह तथा लालू उर्फ रुस्तम पुत्र नाथूराम के कच्चे मकान अचानक ढह गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बारिश में मकान पर गिरा बबूल, कच्चे घरों की छतें ढहीं मकानों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.