Orai News: लगातार बारिश बनी मुसीबत, जलभराव से फसलें बर्बाद, दो दर्जन घर गिरे
उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: कालपी। संवाददाता लगातार हो रही बरसात अब मुसीबत बन गई है। जलभराव से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं तो अधिक नमी आ जाने से लोगों के कच्चे घर भी गिर रहे हैं, जिससे अनहोनी की आशंका बनी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश से गिरा मकान, सरकारी मदद की आस जलभराव की समस्या मौसम विज्ञानियों ने इस बार कम वर्षा का आंकलन किया था और सूखे के हालात की भविष्यवाणी की थी, लेकिन यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई। विगत एक सप्ताह से हो रही लगातार बरसात से क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्राम काशीरामपुर, बरदौली, छौंक, उसरगांव, मसगाया, पिपराया, आटा, संदी, अकोढ़ी सहित बड़ी संख्या में मौजों में तिल, मूंग, ज्वार तथा बाजरा आदि खरीफ की फसलें जलभराव से बर्बाद होने की कगार पर हैं। किसान नरेंद्र दुबे के अनुसार इन फसलों को पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.