उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: सड़क निर्माण की मांग उठाते ग्रामीण साथ में राहुल प्रजापति 03 ओआरआई 08 कालपी। संवाददाता

ग्रामीणों की मांग संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम गुलौली के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंप कर सड़क के निर्माण कार्य करने की मांग की है।इस दौरान कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के कोआर्डिनेटर राहुल राय प्रजापति ने भी गुलौली सड़क निर्माण कराये जाने की मांग उठाई है।

सड़क की स्थिति तहसील सभागार में एसडीएम को विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया है कि ग्राम गुलौली से तहसील मुख्यालय कालपी आने के लिए रायड़ दिवारा होते हुए सीधा रास्ता मात्र 7-8 किलोमीटर का है। कालपी से रायड़ दिवारा तक तो डामर रोड है, लेकिन रायड़ दिवारा से गुलौली के बीच पक्की सड़क न होने...