Orai News: रोडवेज के संविदा परिचालक ने पैसे मांगने का आरोप लगाया
उरई, सितम्बर 28 -- Orai News: उरई। उरई डिपो में संविदा परिचालक विकास कुमार ने सोमवार को कलक्टे्रट आकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। इसमें रोडवेज अधिकारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। वहीं, उरई डिपो के इंचार्ज केपी सिंह का कहना है कि अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी। पीड़ित ने बताया कि बीती 23 सितंबर को झांसी से उरई लौटते समय पिरौना नहर के पास उसकी बस संख्या यूपी 78 एलएन 3340 को रोका गया। आरोप है कि इस दौरान झांसी-बांदा डिपो के एक जिम्मेदार ने उससे पैसे को लेकर सवाल किया। शिकायतकर्ता ने पैसा देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: रोडवेज बस अड्डे पर वेंडरों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.