Orai News: रेल अफसरों से सांसद पूछेंगे नई दिल्ली ट्रेन संचालन न होने के कारण
उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: उरई। संवाददाता जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के सपा सांसद नारायन दास अहिरवार ने रविवार को रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर यात्री सुविधाओं को परखा। इस दौरान जो कमियां मिली, उन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 11 सितंबर को झांसी में होने वाली मीटिंग में इनको प्रमुखता से रखा। सांसद ने कहा कि झांसी कानपुर मेमू के कोच बढ़ाने के साथ ही रिवर्स इंटरसिटी चलाए जाने के मुददे पर बात होगी। ट्रेनों के ठहराव का मसला भी रखा जाएगा।स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद सपा सांसद ने कहा कि उरई से सीधे नई दिल्ली ट्रेन संचालन में रेलवे द्वारा कराए गए सर्वे में जो कमियां सामने आ रही हैं, उनको लेकर झांसी में होने वाली बैठक में चर्चा होगी। संचालन न होने के कारण भी पूछे जाएंगे। अगर वहां से कोई बात नहीं बनती है तो रेल मंत्री से जाकर संवाद होगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.