उरई, अक्टूबर 28 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कानपुर-झांसी हाईवे पर बुधवार दोपहर को जोल्हूपुर के बीच चौरासी गुम्बद के पास एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए आधा सड़क पर और आधा जंगल की ओर खंदक में लटक गया। चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं जिससे चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद क्रेन से ट्रक निकालने के दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक कानपुर से झांसी की ओर जा रहा था। तभी चौरासी गुम्बद के पास चालक की आंख लग गई और ट्रक लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए खंदक में लटक गया। चालक-खलासी ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही कालपी से क्रेन मंगवाकर ट्रक निकलवाया। क्रेन ने पूरी सड़क घेर ली जिससे कानपुर से झांसी जाने वाले छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। चौरासी गुम्बद के पास ...