उरई, जुलाई 10 -- Orai News: उरई। संवाददाता उच्च श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर वेंडरों के बीच जूतम पैजाम की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर स्टाल वेंडर को लाइन किनारे तुफैलपुरवा मोहल्ले से आए वेंडरों ने बेरहमी से पीटा। इससे वेंंडर का होंठ फट गया। हालांकि घटना के बाद संचालक के साथ जाकर जीआरपी थाने में तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष जीआरपी का कहना है कि घटना स्टेशन परिक्षेत्र की नहीं है।पीड़ित कृष्णा ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो स्थित स्टाल पर काम करता है। शुक्रवार को पानी बेचने के लिए बोतल लगा रहा था। आरोप है कि तुफैलपुरवा मोहल्ले के रहने वाले वेंडर अपने तीन चार साथियों के साथ स्टाल पर आ गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पिटाई में उसका होंठ फट गया। शोर शराबा सुन आसपास के लोग मौके पर पहुं...