उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: उरई। संवाददाताकोंच में रेलवे द्वारा बाउंड्री बनाए जाने से प्रभावित होने वाले हजारों लोगों की परेशानी को लेकर सपा सांसद नारायन दास अहिरवार ने रेल अफसरों के प्रति नाराजगी जाहिर की है। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक उ.म. रेलवे झांसी मंडल को पत्र लिखा है। इसमें लोगों को परेशान न किए जाने की बात कही गई है। कहा गया कि बाउंड्रीवाल होने से हजारों लोगों का व्यापार प्रभावित होने के साथ ही आवाजाही में दिक्कत होगी। हल निकाला जाए।उ.म. रेलवे झांसी मंडल के रेल प्रबंधक को सांसद नारायन दास अहिरवार ने पत्र लिखा है। पिछले दिनों व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन देकर वहां के लोगों की परेशानी को बताया था। इस पर सांसद ने पत्र में बताया कि रेलवे द्वारा जो बाउंड्री बनाई जा रही हैं, वह एक तरह से अब आम रास्ता हो गया है। बड़ी संख्या में लोगों का आ...