Orai News: रुपयों के लेनदेन में दो गुटों में विवाद, बीच सड़क चले लात-घूंसे
उरई, अगस्त 25 -- Orai News: कोंच। संवाददाता रुपयों के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क जमकर लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो के मुताबिक घटना सागर चौकी क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। बताया गया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.