उरई, सितम्बर 25 -- Orai News: उरई। जिले में शुक्रवार तड़के से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। कई दिनों की उमस के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह-सुबह ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि खुशनुमा मौसम के बीच स्कूली बच्चों और सुबह काम पर निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर कीचड़ और वाहनों की कमी से लोग चौराहों पर इंतजार करते नजर आए। उरई शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार तड़के से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार हो रही बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- तेज हवाओं संग आज भारी बारिश के आसार खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, वहीं शहरवासियों ने भी ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया। वहीं इस सुहा...