Orai News: रिनिया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
उरई, जुलाई 28 -- Orai News: उरई। संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र की रिनिया रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक मानसिक रोगी बताया जा रहा है और वह घर से गुटका लेने निकला था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।ग्राम सिमरिया कोंच निवासी विजय कुशवाहा 63 वर्ष सोमवार सुबह घर से गुटका लेने के लिए निकले थे और वो किसी तरह उरई की रिनिया रेलवे फाटक पर आ गए यहां शाम के समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे लोकेंद्र ने बताया कि उनके पिता मानसिक रोग से पीड़ित थे। इसी कारण वह अकेले ही घर से निकल गए थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.