Orai News: रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर में घुस दंपति को बंधक बनाकर लूटा
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में शुक्रवार की देर रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर में धावा बोलकर सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की और नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रघुवीर अहिरवार ने बताया कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच 3-4 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। उस समय वह और उनकी पत्नी सिमकुरा घर में सो रहे थे। बदमाशों ने उन्हें जगाया और बंदूक के बल पर दोनों के हाथ-पैर बांध दिए व मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बंदूक के बट से उनके साथ मारपीट की। रघुवीर अहिरवार ने बताया कि बदमाशों ने घर में घंटों तांडव मचाया। अलमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.