Orai News: रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बीमारी से तंग आकर रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी लाखन सिंह राठौर 73 वर्ष करीब 14 वर्ष पूर्व झांसी के मऊरानीपुर से चीफ फार्मासिस्ट पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह घर पर ही रह रहे थे। पिछले कुछ समय से वह लगातार बीमारियों से जूझ रहे थे। बताया गया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जब परिजन जागे तो वह कमरे में नहीं थे। कुछ देर इंतजार के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान घर के बगल में स्थित बाड़े की बीम पर रस्सी के सहारे उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.