उरई, जुलाई 9 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जालौन नगर में एक दुकान के सामने अवैध निर्माण, रास्ता बंद करने और 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता के परिजन और भाजपा नेता आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अवैध निर्माण का आरोप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े महेश चौधरी के चाचा रमेश चौधरी ने आरोप लगाया कि उन्होंने मोहल्ला बालमभट्ट स्थित एक मार्केट में पंजीकृत रजिस्ट्री के साथ दुकान खरीदी थी। दुकान के सामने पार्किंग और आने-जाने के लिए खुला मैदान व रास्ता था। कुछ दिन पहले भाजपा नेता ने पार्किंग और आम रास्ते की भूमि पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया, जिससे दुकान के सामने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

रंगदारी की मांग रमेश चौधरी ने कहा कि जब उन्होंने विरोध किया तो उ...