Orai News: राष्ट्रीय डाक सप्ताह पर उरई में पत्रोत्सव का शुभारंभ, दुर्लभ डाक टिकटों की लगी प्रदर्शनी
उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: उरई, संवाददाता। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत बड़े डाकघर के सभागार में इंटैक उरई अध्याय की ओर से पत्रोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झांसी मंडल के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज वरुण मिश्रा ने शंख ध्वनि के बीच मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में विश्व के पहले डाक टिकट से लेकर स्वतंत्र भारत के दुर्लभ टिकटों और पोस्टकार्डों का अनोखा संग्रह प्रदर्शित किया गया। उरई के बड़े डाकघर सभागार में आयोजित पत्रोत्सव में डाक सामग्री की विशाल प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन अवसर पर वरुण मिश्रा ने कहा कि यह उत्सव उत्साहवर्धक है और डाक विभाग की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर में मनाया गया फिलेटली डे, स्कूलों से मॉल तक हुए कार्यक्रम पत्रोत्सव के सूत्रधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.