उरई, अगस्त 25 -- Orai News: कालपी। संवाददाता राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए अंशुमान तिवारी को जालौन जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी की संस्तुति से किया गया।अंशुमान तिवारी के जिलाध्यक्ष बनने पर संगठन एवं समाज के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र द्विवेदी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंशुमान तिवारी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों एवं विप्र समाज के हितों के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहय...