उरई, अक्टूबर 19 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। नगर के गोविंदेश्वर मंदिर के पास चल रहे रामलीला महोत्सव 2026 में शनिवार रात लक्ष्मण शक्ति और कालनेमि की माया का मार्मिक मंचन किया गया। लक्ष्मण-मेघनाद संवाद और कालनेमि की माया ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला की शुरुआत में श्रीराम ने लंका पर आक्रमण की योजना बनाई। वानर सेना ने लंका को चारों ओर से घेर लिया। तभी रावण की आज्ञा पर मेघनाद युद्ध के लिए आया। मैदान में लक्ष्मण के पहुंचते ही दोनों के बीच तीखा संवाद शुरू हुआ। युद्ध के दौरान मेघनाद ने लक्ष्मण पर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर दिया, जिससे लक्ष्मण मूर्छित होकर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- Shamli News: रामलीला में रावण-अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन हनुमान जी उन्हें उठाकर रामदल में ले आए। लक्ष्मण की दशा देखकर प्रभु राम बिलख-बिलख कर ...