उरई, अक्टूबर 6 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर में चल रहे 174 वें ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के तहत बीती रात रामलीला भवन में नारद मोह लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने विभिन्न पात्रों का जीवंत अभिनय कर दर्शकों को भक्तिमय वातावरण में बांधे रखा। लीला का शुभारंभ श्रीगणेश पूजन के साथ हुआ।मंचन में दिखाया गया कि हिमालय पर्वत पर ब्रह्मऋषि नारद कठोर तपस्या कर रहे होते हैं। उनकी तपस्या भंग करने के लिए इंद्रदेव कामदेव को भेजते हैं, लेकिन कामदेव नारद की तपस्या भंग करने में सफल नहीं हो पाते। अभिमान में नारद मुनि पहले अपने पिता ब्रह्मा और फिर भगवान शंकर के पास जाकर अपनी विजय का बखान करते हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: मंच पर सजी रामकथा, नारद की तपस्या भंग करने को उतरीं अप्सराएं नारद मुनि राजा शीलनिधि की राजकुमारी लक्ष्मी के रूप-सौंदर्य स...