उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: कोंच। संवाददाता श्रीरामलीला के 174वें महोत्सव की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को गल्ला व्यापारियों द्वारा संचालित धर्मदा रक्षिणी के तत्वावधान में विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान पताका की स्थापना की गई और रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया।श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हनुमान पताका लेकर भक्तजन रामलीला भवन के लिए रवाना हुए बैंड-बाजों के साथ निकली पताका यात्रा में नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। श्री लंकेश्वर हनुमान मंदिर से बाजार होते हुए यात्रा रामलीला भवन पहुंची, जहां विधि-विधान से हनुमान पताका स्थापित की गई। इस दौरान राघवेन्द्र तिवारी ने पूजन-अर्चन कर भगवान हनुमान की आरती की। उपस्थित भक्तजनों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। रामलीला समिति अध्यक्ष राजीव पटेल ब...