उरई, अक्टूबर 18 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रामपुरा थाना पुलिस सतर्क हो गई है। त्योहारों के दौरान कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के लिए शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने रामपुरा कस्बे में फुट मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।फुट मार्च में रामपुरा थाना प्रभारी केपी सरोज, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक जगदीश द्विवेदी, उपनिरीक्षक जितेंद्र, उपनिरीक्षक भरत सिंह सहित थाने का पुलिस बल शामिल रहा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दशहरा को लेकर तिलौथू में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च पुलिस अधिकारिय...