उरई, नवम्बर 21 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। नगर के बजरिया इलाके में श्री नवलकिशोर रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग मंचित हुआ, पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

रावण के अत्याचार और विष्णु अवतार की लीला लीला में कलाकारों ने रावण, कुंभकर्ण और विभीषण की कठोर तपस्या तथा ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करने का प्रसंग प्रस्तुत किया। वरदान मिलने के बाद रावण के अत्याचार बढ़ने लगे, जिससे तीनों लोकों में हाहाकार मच गया। रावण के आतंक से परेशान पृथ्वी ने भगवान से रक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने अधर्म का नाश करने और धर्म की स्थापना ...