Orai News: रामचबूतरा के मुख्य नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर रोकी जलनिकासी
उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: कालपी। संवाददाता नगर के मोहल्ला नई बस्ती रामचबूतरा में मुख्य नाले की जमीन पर पक्का निर्माण कर जलनिकासी रोकने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने करीब 10 फीट चौड़ी नाले की पट्टी पर कब्जा कर दीवारें खड़ी कर दी हैं, जिससे नाले का बहाव आधा रह गया है। यह मुख्य नाला मोहल्ले सहित गल्ला मंडी व कई वार्डों के पानी को यमुना नदी की ओर ले जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला पहले से अतिक्रमण व गंदगी से उफनाता है, थोड़ी बारिश में घरों में पानी घुस जाता है। निर्माण होने पर पूरे मोहल्ले में जलभराव व बीमारी का खतरा बढ़ेगा। निवासियों ने नगर पालिका व तहसील में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि कर्मचारियों की मिलीभगत से निर्माण हो रहा है। लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.