Orai News: रात भर चला सफाई अभियान, आधी रात डीएम ने भ्रमण कर देखी स्थिति
उरई, अक्टूबर 1 -- Orai News: उरई, संवाददाता। गांधी जयंती के मौके पर शहर में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का डीएम समीर ने आधी रात को भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई कार्यों की स्थिति देखी और मौके पर तैनात सफाई मित्रों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ईओ रामअचल कुरील को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सफाई मित्रों के कार्य की सराहना करते हुए अभियान को पूरी गंभीरता और निरंतरता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी नगर निकायों एवं नगर पंचायतों में विशेष सफाई अभियान रातभर लगातार संचालित किया गया। बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, धार्मिक स्थलों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों तथा भीतरी एवं आवासीय क्षेत्रों में सफाई कर कचरे का एकत्रीकरण एवं नियमानुसार निस्तारण करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.