Orai News: रातभर मिट्टी खनन से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग
उरई, अगस्त 3 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जालौन नगर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों मिट्टी खनन की गतिविधियां तेज होने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर रातभर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी का अवैध परिवहन हो रहा है, लेकिन संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे।ग्रामीणों के अनुसार चुंगी नंबर चार से बाबई रोड पर रातभर ट्रैक्टरों की आवाजाही बनी रहती है जो सुबह तक चलती है। इससे ग्रामीण और नगर मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वाहनों से उड़ती धूल के कारण लोगों को सांस और आंखों की समस्या हो रही है, साथ ही पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि कहीं बिना अनुमति खनन हो रहा है तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.