Orai News: राठ रोड हाईवे पर हादसे को दावत दे रहे बालू के ढेर
उरई, जुलाई 10 -- Orai News: कुसमिलिया, संवाददाता। राठ रोड हाईवे पर इन दिनों राहगीरों का सफर राम भरोसे चल रहा है। हाईवे के किनारे और मुख्य सड़क पर जगह-जगह डाले गए बालू (मौरंग) के बड़े-बड़े ढेर भीषण सड़क हादसों को दावत दे रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ये बालू के ढेर किसके हैं और इन्हें नियमों को ताक पर रखकर मुख्य सड़क के किनारे क्यों डंप किया गया है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि हाईवे पर पहले से ही वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में सड़क के किनारे लगी बालू की वजह से अचानक वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। खासकर रात के समय, जब दृश्यता कम होती है, ये ढेर काल बनकर सामने आते हैं। दोपहिया वाहन चालक मौरंग पर फिसलकर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। सड़क किनारे अवैध रूप से बालू डंप करने का खेल लंबे समय से चल रहा है। ऐसा लगता है कि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.