Orai News: राठ रोड पर ताबड़तोड़ कार्रवाई अतिक्रमण हटाया गया
उरई, जुलाई 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता नगर पालिका ने देर शाम को राठ रोड पर भी ताबड़तोड़ अभियान चलाकर करीब एक सैकड़ा छोटे बड़े अतिक्रमणों को हटाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चलाए गए अभियान में फुटपाथ पर कब्जा कर जगह घेरने वालों पर विशेष सख्ती बरती गई। अभियान की खबर पाकर तमाम दुकानदार तो शटल डालकर मौके से भाग गए तो कई सामान समेटने में जुटे रहे। हाथ ठिलिया वाले तो पुलिस फोर्स और अधिकारियों की फौज देखकर वहां से फौरन ही भाग गए। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर किए गए पक्के कब्जों को तोड़ने के साथ ही कट आउट होर्डिंग के अलावा टीन शेड को समेट कर कर्मचारी वाहनों में डालकर ले गये। इस दौरान दस हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.