उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। नगर आए राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद का समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। हमीरपुर निवासी भाजपा नेता तथा राज्यसभा सदस्य सोमवार को कालपी नगर पहुंचे तो निषाद समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र से आए समाज के ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रखा। सांसद ने क्षेत्र के अधिकारियों से वार्ता कर समाज की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं और सरकार के प्रति भ्रांतियां फैला रहे हैं, इसलिए समाज को उनकी बातों में आने की जरूरत नहीं है। सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। इस अवसर पर भाजप...