उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। भाजपा अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष व नगर पालिका परिषद कालपी के सभासद रविन्द्र कोरी के निज निवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत उर्फ मन्नू कोरी का आगमन हुआ। इस दौरान सभासदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर राज्यमंत्री का स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर सभासद राकेश यादव, ललितपुर जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्र वर्मा समेत भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...