उरई, अगस्त 16 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली में शनिवार सुबह 54 वर्षीय राजमिस्त्री का शव घर के पीछे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्रामीणों के अनुसार गंगाचरण 54 वर्ष निवासी ग्राम देवकली शनिवार तड़के करीब तीन बजे नित्यक्रिया के लिए खेत गया था। वहां से लौटने के बाद उसने घर के दूसरे हिस्से में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव को लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि गंगाचरण नशे का आदी था और नशे की हालत में अक्सर गाली-गलौज करता था। इसी कारण उसकी पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले नाराज होकर माय...