उरई, अगस्त 29 -- Orai News: उरई। संवाददाता उरई कोंच रोड पर ग्राम गढ़र के पास शुक्रवार रात बहन के घर राखी बंधवाकर बाइक से घर लौट रहे 27 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कस्बा कोंच के मुहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी 27 वर्षीय वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को उमरारखेड़ा में बहन नीलम के घर राखी बंधवाने गया था। राखी का त्योहार मनाने के बाद रात करीब आठ बजे वह बाइक से वापस कोंच लौट रहा था। जैसे ही वह ग्राम गढ़र के पास पहुंचा, सामने से कोंच की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वीरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश में बाइक फिसलने से युवक की मौत, मौसी के घर से राखी बंधवाकर लौट रहा था युवक हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। राहगीरों...