उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: उरई, संवाददाता। डकोर ब्लाक के ग्राम रमपुरा में वर्षों से खराब पड़े कच्चे रास्तों को ठीक कराने के साथ वहां पर नाली निर्माण कराए जाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रशासक ने संयुक्त रुप से बीडीओ डकोर को कई बिंदुओं पर पत्र लिखा है। इसमें गांव के प्रमुख रास्तों का जिक्र करते हुए बीबीजीराम योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों की वर्क आईडी बनाए जाने की बात रखी है। यह गांव के वही रास्ते हैं, जिसका पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने कीचड़ में पैर चारपाई पर ले गए मरीज शीर्षक खबर प्रकाशित की थी। ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खंड डकोर के साथ प्रशासक ऐरी रमपुरा द्वारा शनिवार को खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया। इसमें रमपुरा में हरिदास के मकान से नाला की ओर इंटरलॉकिंग/नाल...