Orai News: रबी से पहले ही डीएपी के लिए मारामारी, सहकारी समितियों पर लगी किसानों की लाइन
उरई, अगस्त 4 -- Orai News: कालपी। संवाददाता रबी की बुवाई में अभी महीनों बाकी हैं लेकिन कालपी क्षेत्र में डीएपी खाद की मांग पहले से ही बढ़ गई है। सहकारी समितियों पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं।सहकारी समिति महेवा में खाद आने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। समिति सचिव प्रभू दयाल ने बताया कि एक गाड़ी में 600 बोरी डीएपी आती है। विभाग के नियमों के अनुसार एक किसान को अधिकतम पांच बोरी दी जा रही है। इससे एक गाड़ी से करीब 100 किसानों को ही खाद मिल पा रही है, जबकि बड़ी संख्या में किसान बैरंग लौट गए। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान किसानों का कहना है कि वे बाजरा की बुवाई के समय भी खेतों में डीएपी डाल रहे हैं, जिससे मांग बढ़ गई है और आपूर्ति कम पड़ रही है। कुटरा के प्रधान राजू सिंह ने जिलाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.