Orai News: रंजिश के चलते युवक को लाठी डंडों से पीटा
उरई, नवम्बर 10 -- Orai News: जालौन। रंजिश के चलते युवक के साथ लाठी, डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही अखिलेश, रिषी, अभिषेक व राजा उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। आरोप लगाया कि सोमवार की शाम वह घर के बाहर बैठा था तभी चारों वहां आए और उसके साथ विवाद करने लगे। जब उसने मना किया तो गाली, गलौज व लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। उसे पिटता देख जब आसपास के लोग दौड़े तो सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.