Orai News: रंजिश के चलते मारपीट कर जान से मारने की धमकी
उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: जालौन।संवाददाता रंजिश के चलते मारपीट व जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही सुरेश कुमार उसके परिवार के साथ रंजिश मानते हैं आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते रहते हैं। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली में की थी। इससे नाराज होकर मंगलवार की सुबह वह उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.