Orai News: रंजिश के चलते दबंगों ने युवक के साथ कर दी मारपीट
उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: जालौन। संवाददाता रंजिश के चलते दो लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली, गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेडा निवासी अमरचंद ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के सुरेशचंद्र व दिनेशचंद्र उससे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन समझने को तैयार नहीं होते हैं। आरोप लगाया कि बीती 31 अगस्त को रास्ते में जाते समय उन्होंने मारपीट कर दी थी। लेकिन ग्रामीणों के समझाने पर वह मान गए। अब वह फिर झगड़ा कर रहे हैं। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.