Orai News: रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
उरई, अगस्त 6 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी पुलिस ने बीते दिनों राजमार्ग पर वाहन चालकों से रंगदारी मांगने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर एक पिकअप चालक से 10 हजार रुपए प्रतिमाह रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल छीनने का आरोप है। कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ ब्रिज के पास हुई घटना में कदौरा कस्बे के मोहल्ला पुरवा निवासी धर्मेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित के अनुसार 4 अगस्त 2026 की रात करीब 1 बजे वह मित्र अंकित कुमार के साथ पिकअप में केले लादकर उरई कोल्ड स्टोर से मौदहा जा रहा था। तभी कार से उतरे तीन युवकों ने गाड़ी रुकवाकर कहा कि इस मार्ग पर चलने के लिए हर महीने 10 हजार रुपए देने होंगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और अपना नाम सत्यम ठाकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.