उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: उरई, संवाददाता। हाल ही में यूपीआई में किए गए बदलाव को लेकर जिले में विरोध तेज हो गया है। व्यापारी संगठन ने शुक्रवार को जवाहरगंज में जुलूस निकालकर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया। साथ ही मेन बाजारों में अभियान चलाकर इसको लेकर नाराजगी जाहिर की गई। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने यूपीआई को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इसको लेकर घंटाघर से शुरूआत करते हुए जुलूस निकाला गया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई में लगाए गए अतिरिक्त चार्ज का विरोध किया गया। व्यापारी भरत कुरेले ने बताया कि जिला एवं नगर के व्यापारी बन्धुओं व संगठन के समर्पित पदाधिकारियों द्वारा शनि मंदिर-जवाहर गंज घंटाघर चौराहा पर सांकेतिक प्रदर्शन किया ...