Orai News: युवती को दो सगे भाइयों पर अगवा करने का आरोप
उरई, अगस्त 28 -- Orai News: जालौन। संवाददाता मोहल्ले की एक युवती को दो सगे भाइयों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पीड़ित मां ने कोतवाली में दी है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को मोहल्ले के ही दो सगे भाई आमिर और अरमान ने प्रेमजाल में फंसा लिया है। आरोप है कि दो दिन पूर्व दोनों भाई उसकी बेटी को अपने साथ ले गए। खोजबीन के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चल रहा है। महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी बेटी को आरोपियों के साथ जाते हुए देखा भी है। पीड़ित मां ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।वहीं, मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और युवती व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.