Orai News: युवक 14 दिन से लापता, भाई ने लगाई गुहार
उरई, अक्टूबर 23 -- Orai News: जालौन।संवाददाता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक 14 दिन से लापता हैं। पीड़ित भाई की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी पवन पराशर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आशू पराशर 10 अक्टूबर को सुबह करीब नौ बजे घर के किसी काम के लिए निकला था। घर से निकलने के बाद से वह अब तक नहीं लौटा है। रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की लगभग ढाई वर्ष से मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। पीड़ित भाई की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। एसआई सफीक अहमद ने बताया कि युवक के जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। जल्द ही युवक को खोज लिया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.