Orai News: युवक पर चाकू हमला कर पेट मारी गोली, कानपुर रेफर
उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी अंतर्गत लल्ला धाम के पास सोमवार देर शाम के समय कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला किया। साथ ही उसके पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गये। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों को घेरकर पकड़ने की कोशिश शुरू की। इधर घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए कानपुर रेफर किया गया है। शहर के मोहल्ला रामनगर अजनारी रोड निवासी 25 वर्षीय मोहित यादव पुत्र राजू सोमवार की शाम 7.30 बजे के आसपास अजनारी रोड स्थित लल्ला धाम के पास अपनी मोटरसाइकिल से गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और पहले चाकू से हमला कर घायल किया। बताया जा रहा है कि उसके बाद एक हमलावर ने उसे तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद हमलावर फरार हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.