Orai News: युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया में सोमवार रात को युवक ने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह घूमने निकले लोगों ने घटना की जानकारी घर पर दी तो कोहराम मचा है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अरविंद सिंह उर्फ छोटे सोमवार की रात को खाना खाने के बाद घर से खेत देखने गया था। घरवालों ने बताया कि रात में मां ने यह समझा कि वह बाहर के कमरे में सो गया होगा। लेकिन मंगलवार की सुबह गांव के बाहर रोड पर कुछ लोग घूमने निकले तो युवक का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक रहा था बताया गया है कि उसने अपनी शर्ट से फांसी का फंदा बनाया था। घटना की सूचना जब युवक के घर पहुंची तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.