Orai News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में मौत
उरई, अगस्त 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता उरई शहर के मोहल्ला लहरियापुरवा में 32 वर्षीय युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। किराए पर रहकर मजदूरी करने वाले युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक नशे और जुए का आदी बताया जा रहा है।मोहल्ला लहरियापुरवा में किराए पर रह रहे 32 वर्षीय अंकित अग्रवाल ने बुधवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसने पड़ोसियों को जानकारी दी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि अंकित मूल रूप से जालौन का रहने वाला था और उरई में किराए पर रहकर मजदूरी करता था। वह शराब और जुए का आदी था, जिसके कारण वह माता-पिता के पास नहीं जाता था। परिवार से उसका संबंध कम ही था। सूचना पर पहुंचे उसके भाई नीरज कुमार ने बताया कि अंकित घर नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.