Orai News: युवक खुदकुशी मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
उरई, अगस्त 17 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार ने भूमाफिया द्वारा मकान के बदले रुपये न मिलने से परेशान होकर शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी शीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खुदकुशी से पहले युवक ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर वजह बता मुख्यमंत्री और जिले के अधिकारियों से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। यह भी पढ़ें- मैं रहूं या न रहूं, सरकार इंसाफ दिलाए; भूमाफिया से तंग आकर युवक ने लगाई फांसीपत्नी का बयान पत्नी शीला देवी के अनुसार उनके सात माह के बेटे धीरज का काफी समय से ग्वालियर में इलाज चल रहा था। उपचार के लिए प्रदीप ने मोहल्ला घुआताल निवासी राजबहादुर यादव से दो लाख रुपये उधार लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.