उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: कोंच, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के दिरावटी गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। युवक गांव में स्थित देशी शराब के ठेके के पास पड़ा मिला था। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। ग्राम दिरावटी निवासी प्रताप अहिरवार 45 वर्षीय पुत्र मजबूत सिंह रविवार रात गांव में स्थित देशी शराब के ठेके पर कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उनके शराब के ठेके के पास पड़े होने की जानकारी परिजनों को मिली।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी कोंच ले गए। वहां डॉ. गौरव शर्मा ने जांच के बाद प्रताप को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत क...