Orai News: युवकों ने वाहन चालक के साथ की मारपीट
उरई, अगस्त 12 -- Orai News: जालौन। संवाददाता देवनगर चौराहे पर वाहन निकालने को लेकर दो युवकों ने वाहन चालक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबई निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बाबई से गाड़ी लेकर जालौन आ रहा था। जब वह देवनगर चौराहे पर पहुंचा तभी वहां रावतान निवाासी राज व बापू साहब निवासी सुधीर आ गए और गाड़ी निकालने को लेकर विवाद करने लगे। जब उसने समझाना चाहा तो दोनों गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.