उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कोंच नगर में कोंच पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चालान काटने के बजाय गुलाब का फूल देकर गांधीगीरी के जरिए यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।एसआरपी इंटर कॉलेज से मार्कण्डेश्वर चौराहे तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन के साथ वाहन चालकों और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कैडेट्स को यातायात के नियम बताए कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक विमलेश कुमार,...