Orai News: यमुना नदी में घूम रहे मगरमच्छ घड़ियालों से ग्रामीणों में दहशत
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: माधोगढ़, संवाददाता। रामपुरा थाना अंतर्गत पंचनद क्षेत्र के यमुना नदी एवं अन्य सहायक नदियों में मगरमच्छ व घड़ियालों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। जिन पर जालौन की एकमात्र संगम स्थल पंचनद तीर्थ की यमुना नदी में चंबल, सिंध, क्वांरी, पहूज नदियों का समागम होता है। इन पांच नदियों में चंबल नदी घड़ियाल मगरमच्छ का संरक्षित सेंचुरी क्षेत्र है। आगरा क्षेत्रीय वन विभाग के द्वारा इन घड़ियाल व मगरमच्छों की देख-रेख व संरक्षण किया जाता है। प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु में जब नदियों का जल स्तर बढ़ता है तो चंबल नदी के मगरमच्छ एवं घड़ियाल यमुना नदी व पहूज नदी, कुंवारी नदी में आ जाते हैं जो इन नदियों के तटवर्ती गांव के लोगों के लिए खतरनाक सिद्ध होते हैं। वर्तमान समय में यमुना नदी में कंजौसा, मढ़ेपुरा, शिवगंज, कनार, हिम्मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.