उरई, जुलाई 27 -- Orai News: कालपी। संवाददाता ग्राम पंचायत कीरतपुर के प्रधान पवनदीप निषाद की यमुना तट पर अवैध खनन, रिटेनिंग वॉल को नुकसान और ओवरलोड वाहनों के संचालन की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई है। रविवार को एसडीएफओ सतेन्द्र तोमर ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।एसडीएफओ ने प्रधान का बयान दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर वन रेंजर कालपी से भूमि की स्थिति और स्वामित्व की विस्तृत आख्या तलब की गई है। शिकायत में कहा गया है कि रिटेनिंग वॉल के पिलर तोड़कर अवैध रास्ता बनाया जा रहा है। ओवरलोड डंपरों से करोड़ों की रिटेनिंग वॉल और वन विभाग के संरक्षण वाला ऐतिहासिक किला, जिसे रानी लक्ष्मीबाई का मंत्रणा कक्ष बताया जाता है, तथा मोरी घाट मंदिर खतरे में हैं। अवैध खनन से नदी कटान भी बढ़ रहा है। एसडीएफओ ...