उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: कालपी। संवाददाता यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे कालपी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।केंद्रीय जल आयोग कालपी केंद्र के प्रभारी रुपेश कुमार के मुताबिक 31 अगस्त को यमुना का जलस्तर बढ़कर 101.10 मीटर पर पहुंच गया था। इसके बाद जलस्तर में गिरावट शुरू हुई और मंगलवार को यह 100.60 मीटर से भी नीचे पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जलस्तर में और गिरावट आने की संभावना है। ज्ञात हो कि कालपी में यमुना नदी का चेतावनी स्तर 107 मीटर तथा खतरे का लाल निशान 108 मीटर निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Orai News: यमुना-बेतवा के जलस्तर में मामूली गिरावट अभी नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है।उधर उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति को दे...